नौतनवा चेयरमैन प्रत्याशी प्रिंस सिंह राठौर के विरुद्ध सोनौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज
नौतनवा चेयरमैन प्रत्याशी प्रिंस सिंह राठौर के विरुद्ध सोनौली कोतवाली में मुकदमा दर्ज
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सेमरा चौराहे के पास भूमि विवाद के मामले में सोनौली पुलिस ने पिंटू पांडे आदर्श पांडे सहित नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी प्रिंस सिंह राठौर के खिलाफ मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार को सोनौली कोतवाली क्षेत्र के सेमरा चौराहे के पास एक जमीन के मामले में दो पट्टीदार आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों को पुलिस ने कोतवाली बुलाया और दोनों पक्षों से लोगों को चालान कर दिया।
उक्त मामले में विवाद का पक्ष जानने सोनौली कोतवाली पहुंचे नौतनवा नगर के चेयरमैन पद के प्रत्याशी प्रिंस सिंह राठौर के विरुद्ध भी उक्त मामले मैं सहयोगी मानते हुए पुलिस ने मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दिया है।
इस संबंध में प्रभारी कोतवाल सोनौली अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रिंस सिंह राठौर सहित कई लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जांच किया जा रहा है।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





