तराई के लाल का सपना नहीं हुआ पूरा, दुनिया छोड़ गए कौशल किशोर
तराई के लाल का सपना नहीं हुआ पूरा, दुनिया छोड़ गए कौशल किशोर
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के माटी का लाल कहे जाने वाले गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष डा० कौशल किशोर पांडे का कल बुधवार को निधन हो गया उनके निधन की खबर आम होते ही सभी राजनीतिक दलों सहित आमजन में शोक की लहर व्याप्त हो गया।
बताते चलें कि डॉ कौशल किशोर पांडे जो नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के बरगदवा थाना क्षेत्र के हरकपूरा गांव के निवासी थे। श्री पांडे गोरखपुर विश्वविद्यालय से राजनीति शुरू किया तो विश्वविद्यालय के उनके विरोधी छात्र नेता उन्हें तराई का भकपल्लू कहकर उनकी हंसी उड़ाते थे। लेकिन अपने विरोधियों को शिकस्त देकर उन्हें तराई का लाल होने का एहसास कराया और विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए।
नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में विधायक पद के लिए तीन बार चुनाव लड़ने के बाद हर बार उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा। भाजपा के फाउंडर मेंबर स्वर्गीय राम अवध चौबे के साथ लंबे समय तक भाजपा की राजनीति करने वाले डॉ कौशल किशोर पांडे का विधायक बनने का सपना, सपना ही रह गया और वह विधायक बनने का सपना लिए दुनिया को अलविदा कह गए। स्वर्गीय डॉक्टर कौशल किशोर पांडे को क्षेत्र में प्रखर वक्ता के रूप में जाना जाता था और उनके भाषण को सुनने के लिए क्षेत्र के लोग काफी लालायित रहते थे। इतना सब कुछ होने के बाद भी इस तराई के माटी के लाल को विधानसभा देखना नसीब नहीं हो पाया। जिनकी आज चर्चा सभी राजनीतिक दलों में हो रही है। स्वर्गीय कौशल किशोर पांडे को हम सभी नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





