यूरिया खाद के लिए किसान कर रहे हंगामा,पुलिस की मौजूदगी में बट रहा खाद
यूरिया खाद के लिए किसान कर रहे हंगामा,पुलिस की मौजूदगी में बट रहा खाद
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र के किसान यूरिया खाद के लिए मारे मारे फिर रहे हैं। जहां भी यूरिया खाद के मिलने की सूचना मिल रही है किसान कड़क भरी ठंड में भोर में ही पहुंचकर लाइन लगा दे रहे हैं। इतना ही नहीं सहकारी समितियों पर लाइन लगाने के बाद खाद न मिलने पर हंगामा भी मचा रहे हैं।
बता दें कि सहकारी समितियों से यूरिया न मिलने से परेशान किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए निजी दुकानों से महंगे दामों में यूरिया खाद खरीदनी पड़ रही है।
इन दिनों सीमावर्ती क्षेत्र नौतनवा विकासखंड के विभिन्न गांव के किसानों को यूरिया के लिए सहकारी समितियों के बाहर ठंड भरी इस मौसम में भोर से लाइन लगाना पड़ रहा हैं। कई दिनो का चक्कर लगाने के बाद किसानों को अपनी फसलों के लिए यूरिया नहीं मिल रही है। ऐसे में परेशान किसान हंगामा कर रहे हैं तो कहीं मारामारी की नौबत आ गई है। इन दिनों किसान यूरिया की किल्लत से बुरी तरह जूझ रहे हैं। ऐसे में अपनी फसल को बचाने के लिए किसान निजी दुकानों से 50 से 100 रुपये तक महंगी खाद खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। आज मंगलवार की तड़कें नौतनवा क्रय विक्रय समिति और सोनौली के महुअवा साधन सहकारी समितियों के बाहर किसानों की लम्बी लाइन लग रही । किसानों द्वारा हंगामा मचाए जाने पर पुलिस की मौजूदगी में खाद वितरण का कार्य शुरू हुआ। साधन सहकारी समिति पर 400 बोरी खाद है और 1000 से अधिक लोग हाथ के लिए लाइन लगाए खड़े हैं। यूरिया न मिलने से परेशान किसान अंत में निजी दुकानदारों की ओर रुख कर रहे हैं। कई किसानों का आरोप है कि सहकारी समितियों से कालाबाजारी होने की वजह से निजी दुकानों पर यूरिया खाद महंगे दामों में बेची जा रही है और बाजारों में खाद विक्रेता इसका जमकर फायदा उठा रहे हैं।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





