सोनौली: डेढ़ घंटे तक जीवन और मौत से जूझता रहा बस चालक,देवदूत बनी रही पुलिस
सोनौली: डेढ़ घंटे तक जीवन और मौत से जूझता रहा बस चालक,देवदूत बनी रही पुलिस
भारतीय पर्यटक बस और नेपाली टैंकर का आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल।
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
भारतीय पर्यटक बस तथा नेपाली नंबर की टैंकर आपस में आमने-सामने भिड़ंत में पर्यटक बस का चालक करीब डेढ़ घंटे तक लहूलुहान बस की स्टेरिंग पर जीवन और मौत से जूझतता रहा और अंत में सोनौली पुलिस देवदूत बनकर उसे अथक प्रयास कर बचा लिया है।
घटना आज बुधवार की सुबह करीब 8:00 बजे की है। घोर कोहरे में भारत नेपाल सीमा सोनौली कोतवाली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोतवाली के पास एक भारतीय टूरिस्ट बस और नेपाली नंबर की टैंकर आमने सामने भिड़ंत हो गया। जिसमे दोनों वाहनों के चालक सहित 3 लोगों के बुरी तरह घायल होने की सूचना है।
पर्यटक बस में फंसे चालक को पुलिस ने 1 घंटे तक तक प्रयास करने के बाद उसे सुरक्षित निकाल लिया और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।
बताया गया है कि सुबह करीब 8 बजे भारतीय पर्यटक बस सोनौली की तरफ से भारत में जा रहा था उधर नौतनवा की तरफ से नेपाली नंबर की टैंकर नेपाल की तरफ जा रही थी, कि धौरहरा के पास दोनों आमने-सामने कोहरे के कारण भीड़ गए जिसमें ट्रक का चालक चोटिल हुआ जबकि बस का चालक आमने सामने भिड़ंत होने के कारण बस की स्टेरिंग में बुरी तरह फंस गया और करीब डेढ़ घंटे तक जीवन और मौत से जूझता रहा ।पुलिस के लोग देवदूत बनकर करीब डेढ़ घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद उसे बस से बाहर निकाला। इनके सहयोग में सोनीली नगर पंचायत के युवा नेता अहद खान भी पहुंच गए उन्होंने चालक को निकालने में अपनी जीसीबी दिया और लहूलुहान चालक को अस्पताल पहुंचाने के लिए अपने वाहन का इस्तेमाल करते हुए अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस फोर्स मौजूद है। बस और टैंकर को सुरक्षित करने में जुटे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक घायलों का नाम और पता नहीं मिल पाया था।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





