क्राइस्ट द किंग स्कूल नौतनवा में बच्चों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व

क्राइस्ट द किंग स्कूल नौतनवा में बच्चों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व

क्राइस्ट द किंग स्कूल नौतनवा में बच्चों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्वक्राइस्ट द किंग स्कूल नौतनवा में बच्चों ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस पर्व

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
क्रिसमस का पर्व आज बुधवार को नौतनवा कस्बे के छपवा में स्थित क्राइस्ट द किंग स्कूल मे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। प्रभु यीशु के जन्म दिवस को क्रिसमस दिवस के रूप में आज मनाया जा रहा है। आज क्राइस्ट द किंग विद्यालय परिसर में स्थित चर्च में विशेष प्रार्थना की गई और प्रभु यीशू के जन्म दिवस से लेकर उनकी निधन तक पर जीवन पर प्रकाश डाला गया और यह भी बताया गया कि किस तरह उन्होंने ज्ञान का प्रकाश फैलाया। ईसाई समाज के लोगों ने चर्च में जाकर प्रार्थनाएं कीं और एक दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां भी दीं।
इस मौके पर आज क्राइस्ट द किंग स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा क्रिसमस पर मनाते हुए कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया और झांकी भी बनाए।
स्कूल के प्रबंधक फादर सोबिन ने विशेष प्रार्थना किया और उन्होंने बताया कि ईसाइयों के पवित्र ग्रंथ बाइबिल में बताई गई मान्‍यताओं के अनुसार प्रभु यीशु का जन्म इजरायल के शहर बेथलेहेम में चार ईसा पूर्व हुआ था।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे