सोनौली: आइडियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया मैरी क्रिसमस
सोनौली: आइडियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया मैरी क्रिसमस
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
सोनौली कस्बे में स्थित आइडियल पब्लिक स्कूल के बच्चों ने आज बड़े ही धूमधाम के साथ मैरी क्रिसमस पर्व मनाया। इस मौके पर बच्चों ने तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों ने नृत्य संगीत प्रस्तुत कर खूब वाहवाही बटोरी।
इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जुनैद अहमद ने बच्चों सहित बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों को एवं अध्यापक गणों को मैरी क्रिसमस की शुभकामनाएं दी और क्रिसमस पर्व के महत्व के बारे मे बच्चों को जानकारी दी l
इस मौके पर मुख्य रूप से स्कूल के प्रधानाचार्य जुन्नेंद् अहमद. अध्यापक सर्वेश पांडेय, संदीप पांडेय समीर, इंद्रजीत यादव, नरेंद्र त्रिपाठी, आनंद सर, रोहिणी क्षेत्री, तृप्ति क्षेत्री, जरीना, सिम्मी वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।





