नौतनवा:अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस

नौतनवा:अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस
नौतनवा:अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते भाजपा नेता बृजेश त्रिपाठी

नौतनवा:अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भाजपा ने मनाया सुशासन दिवस
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के जयंती पर आज उल्लास के साथ भाजपा नेताओ ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
आज रविवार को सुबह करीब आठ बजे नौतनवा नगर पालिका परिषद के संभावित चेयरमैन प्रत्याशी भाजपा नेता बृजेश मणि त्रिपाठी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नौतनवा कस्बे के अटल चौक पर पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की प्रतिमा को पूरी तरह से साफ सफाई कर अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए उनके चित्र पर बृजेश मणि त्रिपाठी सहित उनके समर्थकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर पुष्प अर्पित किया।
इस मौके पर बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी सभी को साथ लेकर चलते थे। उनका सपना था कि ग्राम की सभी सड़के हाईवे से जोड़ी जाएं। सभी नदियां आपस में जोड़ी जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके सपने को पूर्ण कर रहे हैं।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, छोटू पाठक, मनीष, पूरन शर्मा, लल्लू गौड़, मनीष शुक्ला, राहुल दुबे, अच्छेलाल, असलम खान, घनश्याम, किशोर मद्धेशिया, संजय पाठक, अनिल मद्धेशिया, अजय दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे