सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के लिए बड़ी खबर
सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के लिए बड़ी खबर
आगामी 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर सीबीएसई बोर्ड ने जारी की नोटिस ।
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क: CBSE Exam 2023: सीबीएसई बोर्ड ने स्कूलों को आगामी 10वीं, 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के संबंध में अहम नोटिस जारी किया गया है। बोर्ड ने संबद्ध स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि शैक्षणिक सत्र 2022- 2023 में दसवीं, बारहवीं की वार्षिक परीक्षाओं की वीडियोग्राफी करना आवश्यक है। इसमें लापरवाही करने वाले स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि प्रत्येक कक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगना अनिवार्य है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अगर कोई भी स्कूल में लापरवाही बरतता है तो उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाएगा।
इससे संबंधित स्कूलों को भेजे गए निर्देशों में बोर्ड ने कहा कि स्कूलों को प्रैक्टिकल परीक्षा और थ्योरी परीक्षा में सीसीटीवी कैमरे लगवाने अनिवार्य है। वहीं अगर कोई भी संस्थान ऐसा नहीं करता है तो फिर उस पर मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 50 हजार तक का जुर्माना लगाया जाएगा।
सीबीएसई बोर्ड ने पिछले साल ऐसे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिन्होंने वीडियाेग्राफी में बरती थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साल 2022 में 36 स्कूलों को चिन्हित किया था, जिन्होंने स्कूलों में सीसीटीवी कैमेरे से रिकॉर्डिंग में लापरवाही की थी। इसके बाद इन स्कूलों से पचास हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया था।
15 फरवरी से शुरू होनी है परीक्षाएं
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अब किसी भी वक्त सीबीएसई बोर्ड डेट शीट 2023 जारी करने की उम्मीद है। अब ऐसे में, जिन छात्रों ने कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए पंजीकरण कराया है, वे सीबीएसई 10वीं डेट शीट 2023 और सीबीएसई 12वीं डेट शीट 2023 जारी होने के बाद डाउनलोड कर पाएंगे। इसके लिए स्टूडेंट्स को सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर जाकर लॉगइन करना होगा। वहीं, यह परीक्षाएं 15 फरवरी, 2023 से शुरू होनी है। इसके अलावा, प्रायोगिक परीक्षाएं 1 जनवरी, 2023 से शुरू होंगी। ज्यादा जानकारी के लिए स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। (सूत्र)





