कोरोना को लेकर नौतनवा स्वास्थ्य केंद्र पर अफरा-तफरी, हुआ मॉक ड्रिल
कोरोना को लेकर नौतनवा स्वास्थ्य केंद्र पर अफरा-तफरी, हुआ मॉक ड्रिल
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
भारत- नेपाल सीमा के व्यापारिक महत्व का कस्बा नौतनवा के डॉ घनश्याम कुंवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज मंगलवार की दोपहर को उस समय अफरा-तफरी मच गया जब एंबुलेंस सायरन बजाते अस्पताल परिसर में पहुंचा तो चिकित्सकों की टीम एंबुलेंस की तरफ दौड़ पड़ी। आनन-फानन में एक युवक को एंबुलेंस से विशेष सतर्कता के साथ बाहर निकाला गया और उसे सेंटर के बेड तक पहुंचाया गया।
जब युवक बेड तक पहुंच गया तो चिकित्सकों ने राहत की सांस ली।
इस संबंध में सहायक सीएमओ राकेश कुमार ने बताया कि जिसे लाया गया है। वह कोई कोविड का मरीज नहीं है। बल्कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल की गई है।
इस अभ्यास से यह पता चलता है कि हमारे चिकित्सक कितने सक्रिय हैं। इस अभ्यास मे स्वास्थ्य सुविधाए मसलन बेड, ऑक्सिजन वाले बेड, आईसीयू बेड और वेंटिलेटर बेड के साथ ही डॉक्टरों और दूसरे स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता देखी गयी और सब कुछ ठीक-ठाक रहा। उन्होंने यह भी बताया कि नौतनवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर खासकर कोविड-19 मरीजों के लिए 12 बेड आरक्षित किए गए हैं।
इस मौके पर डॉक्टरों की टीम में मुख्य रूप से डॉ राजीव शर्मा डॉ अखिलेश कुमार अधीक्षक सीएससी रतनपुर डॉ अमित राव गौतम सीएससी नौतनवा जितेंद्र शर्मा एलटी रतनपुर सहित बड़ी संख्या में महिला डॉक्टर नर्स मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


