सोनौली नगर पंचायत:भाजपा नेताओं ने लगाई वार्ड मे चौपाल, सबका जाना हाल

सोनौली नगर पंचायत:भाजपा नेताओं ने लगाई वार्ड मे चौपाल, सबका जाना हाल

सोनौली नगर पंचायत:भाजपा नेताओं ने लगाई वार्ड मे चौपाल, सबका जाना हालसोनौली नगर पंचायत:भाजपा नेताओं ने लगाई वार्ड मे चौपाल, सबका जाना हाल
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली क्षेत्र में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की भागदौड़ तेज हो गई है। प्रत्याशी मतदाताओं को अपनी और अपने अपने सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं।
इसी क्रम में आज शनिवार कि सुबह भारतीय जनता पार्टी के नेता समाजसेवी अखिलेश त्रिपाठी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 3 के रेहरा, पिपरहिया डोले पर चाय की दुकान पर रहरा टोले के लोगों के साथ चाय पीते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उसके निदान का आश्वासन दिया।
सोनौली नगर पंचायत:भाजपा नेताओं ने लगाई वार्ड मे चौपाल, सबका जाना हालश्री त्रिपाठी ने कहा कि विधवा वृद्धा पेंशन सभी लोगों को मिलेगा जो पात्र है, जिनका फार्म भरा गया है उन्हें शीघ्र मिल जाएगा। जिनका नहीं भरा गया है वह अपना फार्म भरवाले जिससे कि कागजी कार्रवाई पूरा किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि किसी को कोई समस्या हो तो तत्काल मुझे फोन करें हम स्वयं उपस्थित हो जाएंगे और उनके समस्याओं का समाधान कराएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार मे किसी को कहीं भाग दौड़ करने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही श्री त्रिपाठी ने भाजपा की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से गिनाया
वार्ड भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से भाजपा नेता अरविन्द त्रिपाठी, व्यपार मण्डल अध्यक्ष सेनौली बबलू सिंह सोनौली, न्यू वर्तमान सभासद प्रेम यादव, निजामुद्दीन ,अमरेंद्र त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी , समरेंद्र त्रिपाठी, सागर विश्वकर्मा, हरिनारायण लोधी , सोहन मद्धेशिया, सूरज सहानी, गोरख, पिंटू तिवारी, अमरनाथ सहानी सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे