सोनौली: भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी ने जनसंपर्क किया तेज
सोनौली: भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी ने जनसंपर्क किया तेज
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली से भाजपा के संभावित उम्मीदवार अखिलेश त्रिपाठी आज बड़ी संख्या में अपने समर्थकों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ वार्ड नंबर 1 अंबेडकरनगर और वार्ड नंबर 14 लोहिया नगर में जनसंपर्क कर बड़ों से पैर छूकर आशीर्वाद लेते हुए जनसंपर्क तेज कर दिया है।
श्री त्रिपाठी भाजपा सरकार की नीतियों और योजनाओं से वार्ड के लोगों को अवगत कराया और यह भी कहा कि भाजपा सरकार नगर पंचायत के लोगों को शहरी आवास, गरीबों को राशन सहित तमाम योजनाओं का लाभ दिया। वार्डो की महिला परूर्षो ने भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी को अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया।
जन संपर्क के दौरान मुख्य रूप से वार्ड के गणमान्य मतदाता व्यापार मण्डल अध्यक्ष बबलू सिंह ,राजू भारती, सुभाष यादव, संतोष यादव , अवध बिहारी गिरी, अनिल भारती, निषाद बरखु निषाद, रामानंद रौनियार आशुतोष त्रिपाठी,निजामुद्दीन, संतलाल यादव, मोहर लाल,अमरेंद्र त्रिपाठी, समरेंद्र त्रिपाठी, सूरज सहानी,अमृत, शोभा , रमेश भारती , गोरख , पिंटू तिवारी, मो. शरीफ , रामराज,,अमरनाथ सहानी,, लालमन , प्रकाश,मो. जलील, अम्बिका यादव, उमेश भारती, अजमल अंसारी, सागर महाराजगंज उत्तर प्रदेश।








































