सोनौली से निर्दल अध्यक्ष पद के लिए अहद खान ने किया नामांकन

सोनौली से निर्दल अध्यक्ष पद के लिए अहद खान ने किया नामांकन
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
सोनौली नगर पंचायत से निर्दल प्रत्याशी के रूप में आहद खान ने आज अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
आज शनिवार की दोपहर को अहद खान बड़े ही सादगी के साथ अपने समर्थकों को लेकर नौतनवा तहसील पहुंचे और सोनौली कक्ष में उन्होंने निर्दल प्रत्याशी के रूप में अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन कक्ष से बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अहद खान ने कहा कि सोनौली नगर पंचायत में समस्याएं तो बहुत हैं, लेकिन विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। सोनौली का विकास ही मेरा लक्ष्य है।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।


Translate »