वार्ड नंबर 5 में नारेबाजी, मतदाता निकले बृजेश मणि के समर्थन में

बृजेश मणि वार्ड में एक महिला मतदाता को हैंड पंप चला कर पानी पिलाते हुए।

वार्ड नंबर 5 में नारेबाजी, मतदाता निकले बृजेश मणि के समर्थन में
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
पूर्व विधायक नौतनवा अमनमणि के निर्दल प्रत्याशी बृजेश मणि त्रिपाठी ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। आज रविवार की सुबह नौतनवा कस्बे के वार्ड नंबर 5 परसोंहिया मोहल्ले में भ्रमण कर महिलाओं का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वही युवा साथियों से गले मिलकर सहयोग मांगा।
इसके पहले उन्होंने माता काली मंदिर पहुंचकर माथा टेका और पूरे नगर में सुख समृद्धि शांति के लिए प्रार्थना किया।
वार्ड नंबर 5 में भ्रमण कर एक एक घर जाकर निर्दल प्रत्याशी के रूप में किए गए अपने कार्यों को गिनाया।
बृजेश मणि के समर्थन में वार्ड के तमाम लोग उनके साथ चलते रहे। जगह-जगह लोगों ने नारेबाजी भी किया और बृजेश मणि के समर्थन में उत्साह दिखाया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


Translate »