विधायक और मंत्री ने लगाई जन चौपाल, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगा वोट
विधायक और मंत्री ने लगाई जन चौपाल, भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में मांगा वोट
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:निकाय चुनाव के मद्देनजर आदर्श नगर पंचायत सोनौली के राम जानकी मंदिर प्रांगण तथा वार्ड नं. 9 सुभाषनगर त्रिलोकपुर में आज रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जन चौपाल कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
महराजगंज के सांसद एवं केंद्रीय वित राज्य मंत्री पंकज चौधरी रहे जब विशिष्ट अतिथि के रूप में नौतनवा के विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे।
जन चौपाल कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के व्यापारी गणमान्य नागरिक एवं वार्ड के लोग मौजूद रहे।
बड़ी संख्या में जन चौपाल में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य अतिथि ने कहा कि योगी मोदी की सरकार समाज के हर तबके का ख्याल रखती है। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने वार्ड से आए लोगों की समस्याओं को सुना और उसके निदान का आश्वासन देते हुए कहा कि
नगर पंचायत सोनौली में भाजपा के चेयरमैन प्रत्याशी अखिलेश त्रिपाठी चुनाव मैदान में है। इनके समर्थन में आप सभी का आशीर्वाद आवश्यक है। साथ ही उन्होंने आने वाले 4 तारीख को कमल के निशान पर मोहर मारकर अखिलेश त्रिपाठी को विजय बनाने की अपील किया।
जन चौपाल कार्यक्रम मैं मुख्य रूप से
समीर त्रिपाठी , प्रदीप सिंह, मधुर सिंह, बबलू सिंह , कन्हैया गुप्ता ,सहित तमाम सम्मानित लोग उपस्थित रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





