नौतनवा: सपा के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल का नौतनवा में हुआ भव्य स्वागत

नौतनवा: सपा के पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल का नौतनवा में हुआ भव्य स्वागत
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
समाजवादी पार्टी से महाराजगंज जिले के पूर्व मंत्री का नौतनवा के प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी छाया सिंह के पुत्र प्रिंस सिंह राठौर ने नौतनवा स्थित टोल प्लाजा पर उनका भव्य स्वागत करते हुए नौतनवा कस्बे में लाएं और समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारियों का स्वागत किया।
बता दें कि सुशील टिबड़ेवाल रविवार को नौतनवा नगर पालिका परिषद से चेयरमैन पद के सपा उम्मीदवार प्रिंस सिंह राठौर की माता छाया सिंह के समर्थन में नौतनवा आए और चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके उपरांत समाजवादी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर कार्यकर्ताओं में उर्जा और जोश भरे। इसके पहले समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी छाया सिंह के पुत्र प्रिंस सिंह राठौर ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ श्री टिंबड़ेवाल का छपवा टोल प्लाजा पर भव्य स्वागत कर नौतनवा लाए और नौतनवा कस्बे के पूर्व ब्लाक प्रमुख रामाधार दुबे के आवास पर फूल माला पहनाकर सपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
स्वागत के दौरान मुख्य रूप से पूर्व विधायक फरेंदा विनोद मणि त्रिपाठी,पूर्व प्रमुख रामाधार दुबे, सपा नेता राजू दुबे, प्रिंस सिंह राठौर, बलराम यादव, आशीष शुक्ला, बाबूराम यादव सहित कई दर्जन लोग रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।


Translate »