सोनौली में सपा का झंडा लेकर घूम रहा नन्हा नवरत्न, बैजू के समर्थन में मांग रहा वोट

सोनौली में सपा का झंडा लेकर घूम रहा नन्हा नवरत्न, बैजू के समर्थन में मांग रहा वोट

सोनौली में सपा का झंडा लेकर घूम रहा नन्हा नवरत्न, बैजू के समर्थन में मांग रहा वोट
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली क्षेत्र मे समाजवादी पार्टी का दीवाना नन्हा नवरत्न इस समय काफी चर्चा में है।
नवरत्न नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मल्हनी फुलवरिया के रहने वाले कक्षा पांच के छात्र नवरतन यादव की उम्र राजनीति के लिए काफी कम है, लेकिन चुनाव के दौरान वह अपनी पसंदीदा पार्टी के लिए जमकर प्रचार करता है। रैलियों में झंडा लेकर निकल पड़ता है और अपनी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में जमकर नारे लगाता है।
इस समय नन्हा नवरत्न आदर्श नगर पंचायत सोनौली में खासा चर्चा में है। नवरत्न सुबह सपा का झंडा लेकर अकेले निकल रहा है और गली गली घर घर घूम रहा है। घरों में घुसकर महिलाओं से सोनौली नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के सपा प्रत्याशी बैजू यादव के समर्थन में वोट मांग रहा है।
चुनाव प्रचार के दौरान इंडो नेपाल न्यूज़ एक मुलाकात में समाजवादी पार्टी का दीवाना नन्हे नवरत्न ने मुलायम सिंह यादव को अपना आदर्श मानता है और सपा के प्रचार के लिए हरसंभव प्रयास करता है।
आइए सुनते हैं नन्हे नवरत्न के प्रचार की कहानी उसी की जुबानी।

 

महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे