सोनौली में रहेंगे विधायक और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, व्यापारियों से करेंगे संवाद, जनसभा

सोनौली में रहेंगे विधायक और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, व्यापारियों से करेंगे संवाद, जनसभा

सोनौली में रहेंगे विधायक और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री, व्यापारियों से करेंगे संवाद, जनसभा

आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:

आदर्श नगर पंचायत सोनौली के भाजपा प्रत्याशी अखिलेश त्रिपाठी के समर्थन में कार्यकर्ताओं से संवाद कर उन्हें जीत का मंत्र बताएं जाएंगे।
कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद के लिए आज रविवार करीब 4:00 बजे श्री राम जानकी मंदिर परिसर में महाराजगंज जिले के सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी क्षेत्रीय विधायक ऋषि त्रिपाठी सहित कई भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए सोनौली नगर पंचायत चुनाव के भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय संयोजक मधु सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि। इस कार्यक्रम में विधायक और मंत्री नगर के व्यवसायियों से भी मिलेंगे और सोनौली के विकास का खाका भी खींचेगे।
श्री सिंह ने भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश त्रिपाठी के समर्थन में बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित होकर अपने विचार भी प्रकट करेंगे। मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे