सोनौली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री छोड़े अपनी छाप, भाजपा के समर्थन में बदल रहा फिजा

सोनौली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री छोड़े अपनी छाप, भाजपा के समर्थन में बदल रहा फिजा

सोनौली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री छोड़े अपनी छाप, भाजपा के समर्थन में बदल रहा फिजासोनौली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री छोड़े अपनी छाप, भाजपा के समर्थन में बदल रहा फिजा
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के नगर मे जनसंपर्क से भाजपा का फिजा बदलने लगा है। व्यापारियों से जनसंपर्क कर श्री चौधरी ने अखिलेश त्रिपाठी के समर्थन में कमल के निशान पर वोट मांगा  है।
सोनौली नगर पंचायत से भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अखिलेश त्रिपाठी के समर्थन में सोनौली कस्बे के चुनावी जनसभा को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं क्षेत्रीय विधायक ने संबोधित किया।
आज रविवार की शाम को सोनौली कस्बे के श्री राम जानकी मंदिर चौराहे पर नगर निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार को भारी मतों से विजई बनाइए तभी सोनौली का विकास हो सकेगा। भारी संख्या में उपस्थित गणमान्य
नागरिक और व्यापारियों को संबोधित करते हुए विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि आपको बरगलाने के लिए बहरूपिया निकल पड़े हैं। लेकिन उनके चक्कर में आने की जरूरत नहीं है। श्री त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी ने सज्जन और सरल स्वभाव के व्यक्ति को अपना प्रत्याशी बनाया है। 4 तारीख को अपना आशीर्वाद देकर कमल खिलाना है।
बता दे कि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के नगर भ्रमण से सोनौली नगर पंचायत में भाजपा के पक्ष मे पूरी तरह से फिजा बदलने लगा है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री व्यापारी नेता विजय रौनियार,राजेश सिंह,,मुकेश अग्रवाल ,भोला शर्मा सहित तमाम व्यापारीयो के प्रतिष्ठान पर गए और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
इसके पहले हुए चुनावी सभा का
संचालन मधुर सिंह ने किया जबकि सभा को ब्लाक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया, प्रत्याशी अखिलेश त्रिपाठी, प्रेम जायसवाल, सीताराम लोहिया, रवि वर्मा, धर्मेंद्र जायसवाल, विष्णु देव चौरसिया, राजू भारतीय, कन्हैया गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे