सोनौली: अंबेडकरनगर मे चुनाव हुआ रोचक, ननंद, भोजाई और मामी भांजी लड़ रही चुनाव

सोनौली: अंबेडकरनगर मे चुनाव हुआ रोचक, ननंद, भोजाई और मामी भांजी लड़ रही चुनाव

सोनौली: अंबेडकरनगर में ननंद, भोजाई और मामी भांजी लड़ रही चुनाव
आई एन न्यूज़ सोनौली डेस्क:
आदर्श नगर पंचायत सोनौली में चुनाव अब रोचक मोड़ पर पहुंचने वाला है। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 अंबेडकर नगर जो इस समय काफी चर्चा में है। इस वार्ड में मामी भांजी और ननंद भोजाई सभासद पद के लिए चुनाव लड़ रही हैं। लोगों में चर्चा है कि जानकी देवी और उनकी भांजी सुनीता देवी दोनों एक ही वार्ड में सभासद पद के लिए चुनाव लड़ने से हर जुबान पर चर्चा है कि क्या मामी को भांजी शिकस्त दे पाएंगी? वहीं दूसरी तरफ उसी वार्ड में ननंद, भोजाई भी सभासद पद के लिए आमने-सामने चुनाव लड़ रही हैं। भाभी मनीषा क्या अपनी चचेरी ननंद कुमारी पूजा को शिकस्त दे पाएंगी। यह चर्चा का विषय बना हुआ है।
वार्ड नंबर 1में सभासद पद के लिए 7 लोग चुनाव मैदान में है। झस वार्ड पर नगर पंचायत के लोगों की नजर गड़ी है। फिलहाल यहा सभासद पद का चुनाव काफी रोचक हो गया है । सभी मतदाताओं को रिझाने में लगे हुए हैं।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे