नौतनवा के जर्जर अस्पताल का शीघ्र होगा जीर्णोद्धार, उपमुख्यमंत्री से मिले विधायक
नौतनवा के जर्जर अस्पताल का शीघ्र होगा जीर्णोद्धार, उपमुख्यमंत्री से मिले विधायक
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
महाराजगंज जनपद का सबसे बड़ा व्यावसायिक नौतनवा कस्बे में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जर्जर हालत को लेकर चिंतित विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने लखनऊ मे उत्तर प्रदेश के ब्रजेश पाठक उपमुख्यमंत्री चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग से मिलकर अस्पताल के जीर्णोद्धार के लिए एक पत्र दिया है।
खबरों के मुताबिक पिछले सप्ताह नौतनवा के व्यापारियों का एक शिष्टमंडल विधायक नौतनवा से डाक बंगले में मिलकर नौतनवा अस्पताल की जर्जर हालत पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया था । जिस पर श्री त्रिपाठी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए लखनऊ पहुंचकर उप मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने नौतनवा महिला अस्पताल में एक महिला चिकित्सक की नियुक्ति तथा दूसरा नौतनवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार लिए के लिए पत्र सौंपा ।
जिस पर उपमुख्यमंत्री ने तत्काल संबंधित विभाग को पत्र प्रेषित कर दिया और शीघ्र ही अस्पताल का जीर्णोद्धार शुरू हो जाएगा।
इस खबर के सोशल मीडिया के माध्यम से आम होते ही लोगों में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। व्यापारियों सहित आम लोगों में काफी प्रसंता है और विधायक के इस कार्य की भूरि भूरि प्रशंसा हो रही है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





