नौतनवा-सोनौली में अमृत सरोवर रहा आकर्षण का केंद्र, अध्यक्ष सहित सभी ने लिया पंचप्रण



नौतनवा-सोनौली में अमृत सरोवर रहा आकर्षण का केंद्र, अध्यक्ष सहित सभी ने लिया पंचप्रण
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क: मेरी माटी,मेरा देश कार्यक्रम के तहत आज बुधवार को डा० राममनोहर लोहिया डिग्री कालेज नौतनवा स्थित छठ घाट पर उप जिलाधिकारी नौतनवा मुकेश कुमार सिंह के अगुवाई में चेयरमैन नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी एवं नगर के सभी सभासदों ने पंचप्रण ली।
प्रतिज्ञा लेने के दौरान कहां की विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाऊंगा, मैं शपथ लेता हूं की गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर संभव प्रयास करूंगा, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करूंगा, और उसके उत्थान के लिए हमेशा कार्य करता रहूंगा। देश की एकता और एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहूंगा। राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों दायित्वों का पालन करूंगा। देश के गौरव के लिए प्राण देने वाले वीरो से प्रेरित होकर राष्ट्र की रक्षा, सम्मान और प्रगति के लिए समर्पित रहूंगा। इसके पहले नौतनवा नगर के पच्चीसो वार्ड के सभासद अपने-अपने वार्ड से एक- एक मुट्ठी मिट्टी लाकर अमृत कलश में डालने का कार्य किया।
उपजिलाधिकारी नौतनवा ने उक्त कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को पंचप्रण का शपथ दिलाया। साथ ही साथ कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए सेल्फी प्वाइंट पर सभी ने एक साथ सेल्फी भी लिया।
इस मौके पर पालिकाध्यक्ष ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों का सम्मान करना है, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले साल आयोजित राष्ट्रव्यापी अभियान, हर घर तिरंगा बेहद सफल रहा और इस साल आजादी का अमृत महोत्सव के तहत एक और महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘मेरी माटी मेरा देश’ शुरू किया गया है जिसको सफल बनाने के लिए आज हम लोग यहाँ बड़ी संख्या में एकत्रित हुए हैं।
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम में मुख्य रूप से अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज,एस०एस०बी इन्स्पेक्टर रघुनाथ प्रसाद, सबइन्स्पेक्टर राबुल बोरा सहित नौतनवा के सभासद गण एवं नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहें।
महराजगंज उत्तर प्रदेश।
हमारे सोनौली संवाददाता के अनुसार
अधिशासी अधिकारी सोनौली राहुल यादव ने सोनौली नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 गांधीनगर में स्थित माता चंचाई मंदिर पर बनाए गए अमृत सरोवर पोखरा पर नगर पंचायत के सभी सभासदों तथा कर्मचारियों के साथ पहुंचकर पंचप्रण लिया और कलश में मिट्टी एकत्रित किया। इस दौरान सभी ने सेल्फी पॉइंट पर पहुंचकर सेल्फी भी लिया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदीप नायक, वकील अहमद, राधेश्याम यादव, निजामुद्दीन खान, राजेश गुप्ता, सहित नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे। महराजगंज- उत्तर प्रदेश।





