चेयरमैन नौतनवा ने दवा खिलाकर फाइलेरिया मुक्त अभियान की, किया शुरुआत

चेयरमैन नौतनवा ने दवा खिलाकर फाइलेरिया मुक्त अभियान की, किया शुरुआत

चेयरमैन नौतनवा ने दवा खिलाकर फाइलेरिया मुक्त अभियान की, किया शुरुआतचेयरमैन नौतनवा ने दवा खिलाकर फाइलेरिया मुक्त अभियान की, किया शुरुआत

आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आज गुरुवार को नगर पालिका नौतनवा वार्ड नं०3 हमीदनगर में फाइलेरिया मुक्त अभियान का शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री,सभासद एवं बच्चों सहित वार्ड के लोगों को फ़ाइलेरिया और किड़ी की दवा खिलाकर किया।
श्री त्रिपाठी ने लोगों को जागरुक करते हुए कहा कि आज 10 अगस्त से स्वास्थ्यकर्मी आपके घर जाकर फाइलेरिया से बचाव की दवा खिलायेंगे और आप लोग जरूर खायें इसमें लापरवाही न करें। यह दवा सभी सरकारी अस्पतालों में भी मुफ़्त मिल रही है वहाँ से भी प्राप्त कर सकते हैं। 
इस मौके पर सभासद राकेश जायसवाल,राहुल दूबे एवं बीपीएम हरिनाथ यादव,फार्मासिस्ट धर्मेन्द्र शाही,आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुषमा चौधरी,स्मिता गौतम,मंजुला चौधरी,विजय लक्ष्मी,निशा अग्रहरी,सहायिका कुशुमलता और नेबूलाल,प्रमोद पाठक सहित वार्ड के तमाम लोग उपस्थित रहें।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे