नौतनवा ब्लाक प्रमुख सहित सभी कर्मचारीयो ने लिया पंचप्रण
नौतनवा ब्लाक प्रमुख सहित सभी कर्मचारीयो ने लिया पंचप्रण,
मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम संपन्न
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा विकासखंड के (रतनपुर) ब्लॉक पर मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत कर्मचारियों को खंड विकास अधिकारी राहुल सागर ने ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया सहित सभी को शपथ दिलाया। इस दौरान पंचायत रामकृष्ण, केशव प्रसाद, सोनू सहित सभी ग्राम पंचायत अधिकारी मौजूद रहे। इसके उपरान्त नौतनवा विकासखंड के जारा ग्राम सभा में अमृत सरोवर पर मेरा माटी मेरा देश के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम में ग्राम विकास अधिकारी श्रीमती पिंगला चौधरी, रामकृष्ण प्रसाद, ग्राम प्रधान राजकुमार पासवान, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय साहनी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अख्तर, बलवंत सिंह, राधेश्याम सिंह, आनंद मिश्रा, पवन शुक्ला, अतुल पटेल एवं ग्राम के तमाम लोगो ने विभिन्न ग्रामसभाओ से मिट्टी लाकर कलश में एकत्रित किया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





