विधायक नौतनवा गांव में सीधा संवाद कर जनता का जाना हाल
विधायक नौतनवा गांव में सीधा संवाद कर जनता का जाना हाल

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
विधायक नौतनवा इस समय अपने विधानसभा क्षेत्र में जनता से सीधा संवाद नामक अभियान चलाकर कार्यकर्ताओ तथा अपने लोगों से उनके घरों पर जाकर सीधा संवाद कर रहे हैं।
इसी क्रम में आज शनिवार को नौतनवा विधानसभा के मोहनपुर ढाले पर स्थित भाजपा कार्यालय पर घंटों बैठकर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने लोगों की समस्याओं को सुना और सीधा संवाद स्थापित कर उनके समस्याओं का निस्तारण भी कराया।
इसके उपरांत विधायक, नौतनवा विकासखंड के परसामलिक, रतनपुर, गांधी चौक तथा नौतनवा कस्बे के प्रतिष्ठित व्यवसायी बेरीवाल परिवार से उनके घर जाकर मिले।
इस दौरान बेरीवाल परिवार ने विधायक नौतनवा का बड़े ही गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। बेरीवाल परिवार से सीधा संवाद स्थापित कर उनका का कुशल छेम जाना। इस दौरान बेरीवाल परिवार के कृष्णा बेरीवाल, पवन बेनीवाल और आकाश बेरिवाल, सुनील त्रिपाठी मौजूद रहे।
बताया गया कि विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लोगों से सीधा संवाद स्थापित कर उनके हर सुख दुख में शरीक होते हुए उनकी समस्याओं के निदान के प्रयास में जुटे हुए है।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया,प्रदीप सिंह, भाजपा नेता अखिलेश त्रिपाठी, प्रदीप पांडे, मस्तु पांडे, पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान, शिवम त्रिपाठी, सूरज राय , अमन त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
महाराजगंज,- उत्तर प्रदेश।





