नौतनवा नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 कर्मचारी आज होंगे सम्मानित

नौतनवा नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 कर्मचारी आज होंगे सम्मानित

नौतनवा नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 कर्मचारी आज होंगे सम्मानित
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी आज नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 कर्मचारियों को विशेष उपहार देकर उनका सम्मान करेंगे।
आज नौतनवा जलकल कार्यालय के कैंपस में एक कार्यक्रम आयोजित कर अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर पालिका कर्मचारियों को विशेष उपहार देने का निर्णय लिया है।
इस क्रम में आज मंगलवार को
जलकल कार्यालय कैंपस में श्री त्रिपाठी द्वारा अपने स्वयं के खर्चे से एक कर्मचारी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें
नगर पालिका के 27 कर्मचारियों को आज दोपहर करीब 2:00 बजे सम्मानित किया जाना है। जिन्होंने नगर पालिका के प्रत्येक वार्डों में सफाई से लेकर ऑफिस तक के कार्य में उत्कृष्ट कार्य किए है। उन सभी को आज विशेष उपहार देकर उन्हें सम्मानित करने का निर्णय अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने लिया है।
उक्त आशय की जानकारी अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने इंडो नेपाल न्यूज़ को देते हुए बताया कि नगर पालिका कर्मचारियों के सम्मान से उनमें अपने कार्य के प्रति उत्साह बढ़ेगा और अपनी जिम्मेदारी समझ कर वह नगर पालिका के कार्यों को करेंगे। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को हम लगातार सम्मान करते रहेंगे।
बता दे कि कर्मचारियों को अपने कार्य के प्रति उत्साहित करने के लिए महाराजगंज जिले में यह पहला कार्यक्रम है। जहां अध्यक्ष स्वयं के खर्चे से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को उपहार देकर उनके जिम्मेदारियो के प्रति उन्हें उत्साहित कर रहे हैं।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे