नौतनवां को स्वच्छ बनाने मे आप सभी का सहयोग आवश्यक-बृजेश मणि त्रिपाठी

नौतनवां को स्वच्छ बनाने मे आप सभी का सहयोग आवश्यक-बृजेश मणि त्रिपाठी

नौतनवां को स्वच्छ बनाने मे आप सभी का सहयोग आवश्यक-बृजेश मणि त्रिपाठीनौतनवां को स्वच्छ बनाने मे आप सभी का सहयोग आवश्यक-बृजेश मणि त्रिपाठीनौतनवां को स्वच्छ बनाने मे आप सभी का सहयोग आवश्यक-बृजेश मणि त्रिपाठीनौतनवां को स्वच्छ बनाने मे आप सभी का सहयोग आवश्यक-बृजेश मणि त्रिपाठी
नगर पालिका के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 कर्मचारी हुए सम्मानित, घर घर कूड़ा उठाने हेतू 5 ई-रिक्शा और ठेला को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना।

आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क: आदर्श नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी आज नगर पालिका में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 कर्मचारियों को विशेष उपहार देकर उनका सम्मान किया है।
आज नौतनवा जलकल कार्यालय के कैंपस में एक कार्यक्रम आयोजित कर अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर पालिका कर्मचारियों को विशेष उपहार दिया है। कैंपस में श्री त्रिपाठी द्वारा अपने स्वयं के खर्चे से कर्मचारी सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें नगर पालिका के 27 कर्मचारियों को आज दोपहर को सम्मानित किया गया है। जिन्होंने श्री त्रिपाठी के नेतृत्व में नगर पालिका के प्रत्येक वार्डों में सफाई से लेकर, गर्मी के दिनों में स्वच्छ चल, पथ प्रकाश व्यवस्था के कार्य में उत्कृष्ट कार्य किए है। उन सभी को आज विशेष उपहार देकर उन्हें अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने सम्मानित किया है।
इस मौके पर अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहां की नौतनवा नगर मे सफाई से लेकर घर-घर स्वच्छ जल पहुंचाने और नगर के पथ प्रकाश व्यवस्था को एक नंबर बनाए रखने में जिस तरह से आप सभी ने सहयोग किया उसके लिए आप सभी को दिल से आभार। इसके उपरांत अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने ड्रेस वितरण किया।
कार्यक्रम का सफल संचालन सभासद पप्पू जायसवाल चड्ढा ने किया, जबकि सम्मान समारोह को अनिल मद्धेशिया ने संबोधित किया।
इस मौके पर सभासद संजय पाठक, अनिल जासवाल, प्रमोद गौतम, संजय मौर्य, लालू जायसवाल, अशोक रौनियार, धर्मात्मा जायसवाल, राकेश जयसवाल, अमित यादव, सुग्रीव प्रसाद, राहुल दुबे सहित सभी सभासद और कर्मचारीगण मौजूद रहे।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे