ब्लॉक प्रमुख नौतनवा सैकड़ो वाहनों के साथ गोरखपुर के लिए रवाना

ब्लॉक प्रमुख नौतनवा सैकड़ो वाहनों के साथ गोरखपुर के लिए रवाना

ब्लॉक प्रमुख नौतनवा सैकड़ो वाहनों के साथ गोरखपुर के लिए रवानाब्लॉक प्रमुख नौतनवा सैकड़ो वाहनों के साथ गोरखपुर के लिए रवाना

विधायक नौतनवा केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का एयरपोर्ट पर करेंगे भव्य स्वागत।
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क: फरेंदा – महाराजगंज बाया घुघली रेल मार्ग से जुड़ने की स्वीकृति पर नौतनवा विधानसभा में हर्ष व्याप्त है। रेल मार्ग की स्वीकृति मिलने के बाद प्रथम बार महाराजगंज जिले में आ रहे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का गोरखपुर एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किए जाने का निर्णय विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने लिया है।
इसी क्रम में आज बुधवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का गोरखपुर में अगुवानी के लिए नौतनवा ब्लाक प्रमुख राकेश मद्धेशिया छोटी-बड़ी कुल सैकड़ो वाहनों के साथ गोरखपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वाहनों में नौतनवा विधानसभा के तमाम ग्राम प्रधान, बीडीसी, भाजपा कार्यकर्ता एवं उनके समर्थक सवार है जो नौतनवा के छपवा टोल प्लाजा पर एकत्रित होकर वहां से राकेश मद्धेशिया, रिषी त्रिपाठी और पंकज चौधरी जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गोरखपुर के लिए रवाना हो गए।
केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री का नौतनवा विधानसभा से ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया तथा ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा गोरखपुर एयरपोर्ट पर फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत करेंगे।

महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे