नौ ग्रामसभा में लगा चौपाल,ग्रामीणों के प्रस्ताव पर होगा गांव में विकास: विधायक नौतनवा
नौ ग्रामसभा में लगा चौपाल,ग्रामीणों के प्रस्ताव पर होगा गांव में विकास: विधायक नौतनवा
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी आज अपने विधानसभा के लक्ष्मीपुर ब्लाक अंतर्गत 09 ग्राम सभाओं का भ्रमण कर कार्यकर्ता, पदाधिकारी सहित आमजन से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनें और उसके तत्काल निस्तारण कराने का प्रयास किए।
बता दे कि आज शुक्रवार को क्षेत्रिय विधायक नौतनवा देवपुर,करमहवा खुर्द,कांशीराम महदेवा, बसंतपुर, भगवानपुर , मानिकतलाव, भोतहा, मठिया इंदू, राजापुरा आदि कुल 9 ग्राम सभाओ में भ्रमण कर घर-घर जाकर लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया और महिला,पुरुष,बच्चो से कुशलक्षेम जाना और गांव के विकास के पर चर्चा किया। ग्रामीणों के कहने पर विधायक गांव में भ्रमण कर गांव की समस्याओं को जमीनी स्तर पर भी जाना।
इस दौरान विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि प्रत्येक गांव में चौपाल लगाकर ग्राम वासियों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का निदान किया जा रहा है। ग्राम सभा के लोगों के सुझाव पर ही गांव म विकास कार्य होगा। जिस गांव में सड़क की जरूरत है उन्हें सड़क दी जा रही है। गांव में और जो आवश्यक कार्य है उसे पूरा किया जा रहा है।
इस मौके पर मुख्य रूप से लक्ष्मीपुर ब्लाक के भाजपा नेता चंद्र प्रकाश मिश्रा, मस्तु पांडे, अखिलेश त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।





