मूर्ख दिवस ——- पहली अप्रैल पर विशेष

मूर्ख दिवस ------- पहली अप्रैल पर विशेष

मूर्ख दिवस ——-
पहली अप्रैल पर विशेष
साथियों,
इस देश पर एक लम्बे अरसे तक राज करने वाले अंग्रेजों एवं मुगल शासकों ने एक साजिश के तहत हमारी धर्म संस्कृति एवं मान्यताओं को इस कदर तहस नहस कर दिया गया कि हम खुद अपने संस्कारों रीति रिवाजों को भुला बैठे हैं।आज पहली अप्रैल है जिसे हम मूर्ख दिवस के रूप में मनाने लगे हैं।हमारी भारतीय संस्कृति एवं मान्यताओं के मुताबिक आज का दिन नववर्ष नव संवतसर के प्रथम दिन के रूप में माना जाता है। आज से भारतीय नये वर्ष की शुरुआत होती है और घर बाग बगीचे सभी धन धान्य व फलों से परिपूर्ण हो जाते हैं।सरकारी वित्तीय वर्ष की शुरूआत आज भी पहली अप्रैल से होती है और व्यवसायी अपने नये बही खाते की शुरूआत करता है।नववर्ष की मंगल पावन वेला को मूर्खो का दिवस बना दिया गया है और हम बड़े गर्व से अपने भारतीय नववर्ष के दिन को मूर्ख दिवस के रूप में मनाने लगे हैं।अंग्रेजों व मुगलों ने एक गहरी साजिश के तहत हमें चारों तरफ से लूटा और आखिर में हमारी संस्कृति को भी लूट लिया है। इतना ही नहीं अंग्रेजों ने आखिर में दुनिया के सामने हमें मूर्ख भी साबित कर दिया।हमारी नव संवतसर की जगह अपना अंग्रेजी नववर्ष हम पर थोपाकर हमें मानसिक गुलाम बना दिया गया जिसे हम सभी आज भी झेल रहे हैं। हमारी संस्कृति के दुश्मनों ने अंग्रेजी महीने का कलैंडर बनाकर पहली जनवरी को साल का नववर्ष का प्रथम दिन घोषित कर दिया गया ।अप्रैल महीने में हमारी धरती हमें अन्न देकर खुश कर देती है और वृक्षों में नई कपोले और फल आ जाते हैं ।इसी के साथ जगत जननी माता के नवरात्रि शुरू हो जाती हैं और आखिर के अंतिम नवमी तिथि को ही ईश्वरीय सत्ता मर्यादा पुरूषोत्म भगवान राम का अवतरण अयोध्याधाम में होता है। हमें अप्रैल में सारी खुशियाँ मिल जाती हैं फिर भी हम नया साल पहली जनवरी से तब मनाते हैं जबकि कड़ाके की जानलेवा ठंडक से बूढ़े जवान व बच्चों की जान बचाना कठिन हो जाता है। जनवरी के महीने में लोगों को पेट भरना दुश्वार हो जाता है और इसलिए इस महीने को अशुभ मानकर इसमें कोई शुभ माँगलिक कार्य नहीं किया जाता है। नववर्ष के प्रथम दिन हम खुशी की जगह मूर्ख बनते और बनाते हैं ।नववर्ष के प्रथम दिन को मूर्ख बनाने की परम्परा अंग्रेजो के देन है जिसे हम अपनाते चले आ रहें हैं।अप्रैल फूल या मूर्ख दिवस के बारें में हमने भी ध्यान नहीं दिया कि आखिर ऐसा हमारे साथ क्यों किया गया ? हमने जरा भी नहीं सोचा कि कहीं हम साजिश के तहत तो नहीं अपने नववर्ष के प्रथम पावन महीने की शुरुआत को मूर्ख दिवस के रूप में कर रहे हैं ।इसी महीने से शुभ कार्यों की शुरुआत भी जाती हैं और लोग नये साल पर हुयी कमाई से शादी ब्याह जैसे उत्सव करना शुरू कर देते हैं । पहली अप्रैल की जगह पहली जनवरी को नववर्ष के रूप में मनाने की शुरूआत 1582 में पोप ग्रेगोरी ने नया कलेण्डर अपनाने का फरमान जारी करके किया था।जिसमें पहली जनवरी को नववर्ष का प्रथम दिन बनाया गया था। जिन लोगो ने इसे मानने से इंकार कर दिया उनका मजाक उड़ाने और मूर्ख बनाने के लिये साजिशन इस दिन को मूर्ख दिवस घोषित कर दरिया गया । हम आज अंग्रेजों की डाली गयी नापाक इरादों वाली परम्परा का निर्वहन करते चले आ रहे हैं।हमें नववर्ष नव संवतसर की वेला पर तरह तरह से लोगों को बेवकूफ बनाया जायेगा।यहाँ तक कि सरकारी मशीनरी तक बेवकूफ बनाकर उसे भी मूर्ख बनाने की कोशिशें की जायेगी।इस पावन पवित्र महीने की शुरुआत अपनों को मूर्ख बनाकर नहीं बल्कि शुभ व नेक कार्यो की शुरूआत और नववर्ष की एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएँ देकर करके की जरूरत है।जय मातादी। धन्यवाद।। सुप्रभात / वंदेमातरम् / गुडमार्निग / शुभकामनाएँ ।। ऊँ भूर्भवः स्वः –/ ऊँ नमः शिवाय ।।।
भोलानाथ मिश्र
वरिष्ठ पत्रकार/समाजसेवी
रामसनेहीघाट,बाराबंकी यूपी।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे