सीमा पर पत्रकारिता का सम्मान: विश्व पत्रकारिता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू जायसवाल हुए सम्मानित
सीमा पर पत्रकारिता का सम्मान: विश्व पत्रकारिता दिवस पर वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू जायसवाल हुए सम्मानित
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
भारत-नेपाल सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली में विश्व पत्रकारिता दिवस के अवसर पर पत्रकारों के सम्मान का प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। लक्ष्मी फैशन एम्पायर में आयोजित कार्यक्रम में सरहद के वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू जायसवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल युवा अध्यक्ष नीरज जायसवाल, मनोनीत सभासद रवि वर्मा, वरिष्ठ व्यापारी पवन जायसवाल, गुरु मद्धेशिया, राजेश यादव, संजीव जायसवाल, संजय सैनी सहित कई व्यापारियों ने उन्हें बधाई दी। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सशक्त प्रहरी होते हैं, जो निष्पक्ष रूप से सत्य और जनहित की आवाज को समाज तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उनकी कलम और साहस से समाज जागरूक, उत्तरदायी और सशक्त बनता है।
कार्यक्रम के दौरान सेवा भारतीय के वरिष्ठ पदाधिकारी ओमप्रकाश वर्मा और भाजपा नेता प्रेम जायसवाल ने भी पत्रकारों को तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है और इसे निष्पक्षता व ईमानदारी के साथ निभाना ही सच्ची सेवा है। पत्रकारों के योगदान को सराहा गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश.


