“बकरीद को लेकर सोनौली में फ्लैग मार्च

“बकरीद को लेकर सोनौली में फ्लैग मार्च
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
आगामी बकरीद त्यौहार के दृष्टिगत शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व संपन्न कराने के उद्देश्य से आज भारत नेपाल बॉर्डर के कस्बा सोनौली में प्रशासन एवं पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च किया गया।
यह फ्लैग मार्च उप जिलाधिकारी नवीन कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नौतनवा बसंत सिंह के नेतृत्व में कस्बा सोनौली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर निकाला गया। मार्च के दौरान पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों एवं संभ्रांत व्यक्तियों से संवाद करते हुए कहा कि बकरीद का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि अथवा शरारती तत्व की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस एवं प्रशासन को देने की अपील की गई।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *