सोनौली: 20 वर्षों से अधूरी थी राह, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पूरा किया वार्डवासियों का सपना
सोनौली: 20 वर्षों से अधूरी थी राह, विधायक ऋषि त्रिपाठी ने पूरा किया वार्डवासियों का सपना

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क ।
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड नंबर 10 के निवासियों का करीब 20 वर्षों से लंबित सड़क निर्माण का सपना आखिरकार आज पूरा हो गया। लंबे समय से ग्राम प्रधान से लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष और विधायक तक से सड़क निर्माण की मांग करने के बावजूद लोगों को निराशा ही हाथ लगी थी। लेकिन नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने उनकी पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए अपनी विधायक निधि से सड़क निर्माण की स्वीकृति प्रदान की, जिसके बाद सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया।
निर्माण कार्य संपन्न होने के उपरांत वार्डवासियों द्वारा सम्मान समारोह एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक ऋषि त्रिपाठी का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया गया और जोरदार नारों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। विधायक ने नव निर्मित सड़क का विधिवत लोकार्पण कर उसे जनता को समर्पित किया।
कार्यक्रम में वार्ड के लोगों ने कहा कि बीते दो दशकों में कई जनप्रतिनिधियों से सड़क निर्माण की मांग की गई, लेकिन किसी ने उनकी समस्या का समाधान नहीं किया। उन्होंने कहा कि विधायक ऋषि त्रिपाठी ने वह कार्य कर दिखाया जो आज तक कोई नहीं कर सका। इसके लिए वार्डवासी उनके प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि नगर की गलियों और गांवों की सभी सड़कों को कीचड़ मुक्त बनाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और आम जनता को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना उनका संकल्प है और इस दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा नेता दीपक बाबा, मनोनीत सभासद रवि वर्मा, व्यापारी नेता बबलू सिंह, सुभाष जायसवाल, राजकुमार नायक, प्रदीप नायक, राजकुमार गुप्ता, हरिनारायण लोधी, प्रेम जायसवाल, धर्मेंद्र जायसवाल, अमरजीत वर्मा, गुरु मद्धेशिया, आनंद जायसवाल, बैजनाथ कौशल, श्रीनिवास जायसवाल, राजू पटवा, राजू जायसवाल, कृपा शंकर मद्धेशिया, सागर विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, लोकेंद्र जायसवाल, विकास मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।



