अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: ब्लॉक प्रमुख, अध्यक्ष नौतनवा और सोनौली ने किया योग

ब्लॉक प्रमुख नौतनवा योग करते हुए
अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनौली योग करने के बाद।।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: ब्लॉक प्रमुख, अध्यक्ष नौतनवा और सोनौली ने किया योग
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नौतनवा सोनौली सहित विभिन्न स्थानों पर आज सुबह अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग किया गया।
इस क्रम में आज शुक्रवार की सुबह नौतनवा विकासखंड के परिसर में स्थित मनरेगा पार्क में ब्लॉक प्रमुख नौतनवा राकेश मद्धेशिया तथा खंड विकास अधिकारी द्वारा बड़ी संख्या में लोगों के साथ योग किया गया।
इसी तरह नगर पालिका परिषद नौतनवा के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने नौतनवा नगर पालिका के जलकल परिसर में कर्मचारियों के साथ योग कर कहां कि योग का अभ्यास शरीर और मस्तिष्क की सेहत के लिए फायदेमंद है।
आदर्श नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष प्रतिनिधि शाहनवाज खान सोनौली के माधवरामनगर के मिनी स्टेडियम में अपने सभासद तथा गणमान्य नागरिकों के साथ योग कर लोगों को निरोग रहने का संदेश दिया। और कहा कि योग शरीर को रोगमुक्त रखता है और मन को शांति भी देता है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे