सोनौली नगर पंचायत के सभी पंडालो में पहुचे चेयरमैन, मां दुर्गा का किया दर्शन

सोनौली नगर पंचायत के सभी पंडालो में पहुचे चेयरमैन, मां दुर्गा का किया दर्शन

सोनौली नगर पंचायत के सभी पंडालो में पहुचे चेयरमैन, मां दुर्गा का किया दर्शनसोनौली नगर पंचायत के सभी पंडालो में पहुचे चेयरमैन, मां दुर्गा का किया दर्शन
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
मां दुर्गा देवी का आज नेत्र खुलने के बाद श्रद्धालुओं की संख्या पूजा पंडालो में बढ़ गई है। सभी पंडालो में भारी भीड़ देखने को मिल रहा है। आदर्श नगर पंचायत सोनौली के अध्यक्ष हबीब खान एक आवश्यक कार्य से दिल्ली गए हुए हैं। जिनके प्रतिनिधि के रूप में शकील अहमद, करम हुसैन सभी पंडालो में पहुंचकर माता का दर्शन किया और उनसे सुख शांति और समृद्धि की कामना की। साथ ही पंडाल अध्यक्षों से मिलकर उन्हें आर्थिक सहयोग भी किया।
बता दे की अध्यक्ष सोनौली हबीब खान दिल्ली रहने के बाद भी सोनौली नगर पंचायत क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं को लेकर अध्यक्षों को सहयोग देने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे और अंत में अपनी अनुपस्थिति में अपने लोगों को अपना प्रतिनिधि बनकर सभी पंडालो में भेजकर दर्शन करने के साथ ही अध्यक्षों को आर्थिक सहयोग भी उपलब्ध कराया। इस सहयोग पर अध्यक्ष के प्रति सभी ने आभार प्रकट किया। जब कि प्रतिनिधि के रूप में सभी ने पंडालो में मां दुर्गा का दर्शन किया और शीश झुका कर नगर में सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना किया।
इस मौके पर मुख्य रूप से सभासद करम हुसैन,सकील अहमद,ओम प्रकाश शुक्ला,बिजय प्रताप दुबे, करीम खान, राम मिलन, बिर्जेश यादव, धर्मेंद्र यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा सहित कई सभासद मौजूद रहे।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे