सोनौली थाना प्रभारी ने पूजा पंडालो का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा परखा

सोनौली थाना प्रभारी ने पूजा पंडालो का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा परखा

सोनौली थाना प्रभारी ने पूजा पंडालो का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा परखा सोनौली थाना प्रभारी ने पूजा पंडालो का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को जांचा परखासोनौली थाना प्रभारी ने पूजा पंडालो का किया भ्रमण, सुरक्षा व्यवस्था को जांचा परखा
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
नेपाल-भारत के अंतरराष्ट्रीय महत्व का कस्बा सहित नगर पंचायत सोनौली क्षेत्र में स्थापित मां दुर्गा के सभी पूजा पंडालो का भ्रमणकर आज सोनौली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को जांचा परखा।
आज सोमवार की शाम को थाना अध्यक्ष सोनौली अभिषेक सिंह चौकी प्रभारी अंकित सिंह के साथ पुलिस फोर्स लेकर सोनौली बॉर्डर के श्रीराम जानकी मंदिर प्रांगण मे स्थापित मां दुर्गा के पूजा पंडाल पहुंचकर सुरक्षा चौकसी की जानकारी ली।
इसी क्रम में थानाअध्यक्ष अभिषेक सिंह श्रीराम जानकी मंदिर के महंत बाबा शिवनारायण दास के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया और माता का दर्शन कर बाबा से कुशल क्षेम जाना।

इस मौके पर मंदिर के महंत बाबा शिव नारायण दास ने चौकी प्रभारी और थाना अध्यक्ष को रामनामी चुनरी ओढा कर उन्हे आशीष दिया। साथ ही अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा पब्लिक अप्रूवल रेटिंग में थाना सोनौली को महाराजगंज जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर थाना अध्यक्ष अभिषेक सिंह और चौकी प्रभारी अंकित सिंह को युवा समाजसेवी बैजू यादव ने फूलमाला और और रामनामी पटका पहनकर उनका सम्मान करते हुए बधाई थी।
इस मौके पर युवा समाजसेवी संजू जायसवाल, नीरज गुप्ता, गया प्रसाद, राजू पटवा सहित पूजा पंडाल के सभी सदस्य मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तरप्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे