सोनौली बार्डर: युवा वैश्य सम्मेलन के बैनर तले युवाओ ने श्रद्धालुओं में वितरण किया फलाहार
सोनौली बार्डर: युवा वैश्य सम्मेलन के बैनर तले युवाओ ने श्रद्धालुओं में वितरण किया फलाहार
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
शारदीय नवरात्रि के आज अंतिम दिन मां दुर्गा की पूजा अर्चन और दर्शन के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा पंडालून में पहुंच रही हैं। जिसके मद्देनजर जहां एक तरफ सोनौली बॉर्डर पर पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं वही पूजा पंडालून में भी सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
श्रद्धालुओं के उमड़ी भीड़ को देखते हुए आज सोमवार की शाम को नेपाल भारत सीमा पर स्थित अंतरराष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली के श्रीराम जानकी मंदिर चौराहे पर अखिल भारतीय युवा वैश्य सम्मेलन के बैनर तले वैश्य समाज सोनौली के युवाओं ने एक टेंट लगाकर प्रसाद स्वरूप फलाहार और मिष्ठान वितरण कार्यक्रम आयोजित किया। बड़ी संख्या में दर्शन के लिए आने वाले माता बहनों साहित सभी श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया। प्रसाद वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिसकर्मियों ने भी प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर समाजसेवी संजीव जायसवाल , कृपा शंकर मद्धेशिया, सोनू साहू, प्रेम जासवाल, रवि वर्मा सहित बड़ी संख्या में वैश्य समाज के युवा मौजूद रहे।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश।





