होलिका जली लेकिन होली पर्व मंगलवार को– बृजेश मणि त्रिपाठी,अध्यक्ष नौतनवा

होलिका जली लेकिन होली पर्व मंगलवार को-- बृजेश मणि त्रिपाठी,अध्यक्ष नौतनवा
होलिका जली लेकिन होली पर्व मंगलवार को-- बृजेश मणि त्रिपाठी,अध्यक्ष नौतनवा
अध्यक्ष नौतनवा होलिका दहन को लेकर पुलिस कर्मियों से बातचीत करते हुए

 होलिका जली लेकिन होली पर्व मंगलवार को– बृजेश मणि त्रिपाठी,अध्यक्ष नौतनवा
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा नगर पालिका के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी अपनी देखरेख में वार्ड नंबर 21 में सम्मत स्थापित कराया है। होलिका दहन रात करीब दस बजे के आसपास हुआ। होलिका दहन को लेकर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस भी सतर्क है।
बता दें कि आज नौतनवा नगर के 25 वार्डों में से तमाम वार्डों में आज सम्मत स्थापित किया गया है।
इसी क्रम में नौतनवा नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी वार्ड नंबर 21 में अपनी देखरेख में एक संम्मत स्थापित किया है। होलिका दहन रात करीब 10:00 बजे के आसपास किया गया। होलिका दहन तो हो गया लेकिन उसका राख नहीं उड़ाया जाएगा। होली मंगलवार को मनाया जा रहा है। इसलिए होलिका की राख मंगलवार की सुबह उड़ाया जाएगा और उसी दिन होली पर्व मनाया जाएगा।
होली पर्व को लेकर अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि सरकार से जो सूचना प्राप्त हुए हैं उसके मुताबिक होली 26/3/2024 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा।
श्री त्रिपाठी ने नौतनवा नगर वासियों से अपील किया है कि आपसी सौहार्द, भाईचारे एवं बुराई पर अच्छाई की प्रतीक होली जैसे महान पर्व को मंगलवार को हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण रूप से मनाया जाय। और सभी को होली की शुभकामनाएं दी है।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे