क्यों मनाया जाता है राम नवमी का पर्व आप भी जानें

क्यों मनाया जाता है राम नवमी का पर्व आप भी जानें

क्यों मनाया जाता है राम नवमी का पर्व आप भी जानें
आई एन न्यूज डेस्क:
रामनवमी का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। सनातन धर्म में यह दिन विशेष महत्व रखता है। इस दिन लोगों की आस्था के केंद्र भगवान श्रीराम का जन्मदिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर और मठों में पूजन और यज्ञ किए जाते हैं। साथ ही कई जगहों पर लोग भंडारे के रूप में प्रसाद का वितरण भी करते हैं। इसके साथ ही इस दिन नवरात्र की भी समाप्ति होती है।
राम नवमी का अपना एक महत्व है। हिंदु मान्याताओं के अनुसार, भगवान विष्णु ने त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों का अंत करने के लिए भगवान श्रीराम के रूप में अवतार लिया था। भगवान श्रीराम का जन्म राजा दशरथ और माता कौशल्या के यहां हुआ था। श्रीराम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था।
आपको बता दें कि मध्याह्न काल दो घंटे 24 मिनट तक चलता है। इस दिन को भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग पवित्र नदियों में स्नान करते हैं और भगवान श्रीराम का भी अभिषेक कर पूजा अर्चना करते हैं।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे