बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ईद का पर्व
बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ईद का पर्व
( रिजवान खान )
आई एन न्यूज बृजमनगंज डेस्क :
महराजगंज समेत भारत में मुस्लिम समुदाय द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास के साथ ईद का पर्व मनाया जा रहा है । इस वर्ष भारत में 29 रमजान को चाँद ना दिखाई देने के कारण 30 रोजा पूरा होने के बाद ईद का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है । इस मौके पर लोगों ने सुबह ईदगाह में जैसे ही इकट्ठा हुए रिमझिम बरसात होने लगी जिसके कारण कुछ स्थानों पर मस्जिद में ही सामूहिक रूप से ईदुलफित्र की नमाज अदा की । व एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश किया । इसी क्रम में आज बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर अहिरौली में स्थित बहुत ही खूबसूरत व प्यारी ईदगाह में ईद की नमाज अदा की गई । जिसमें बड़ी संख्या में आसपास के क्षेत्र वासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । नमाज के दौरान मौसम खराब होने की वजह से हल्की बूंदा बांदी भी हो रही थी लेकिन नमाजी डटे रहे । प्रशासन ने भी हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये थे । बता दें की ईद ही एक ऐसा त्योहार है जिसकी पहले से कोई तारीख निर्धारित नहीं रहती है । क्योंकि ये चाँद पर निर्भर करता है की वह महीना 29 दिन का होगा या 30 दिन का । ये पर्व अरबी कैलेंडर के हिसाब से मनाया जाता है । और अरबी महीना हर साल 10 -11 दिन आगे पीछे बढ़ता रहता है ।
जिसके कारण हर वर्ष ईद की तारीख को लेकर
असमंजस की स्थिति बनी रहती है । चाँद देखने के मदभेद के कारण कभी कभी मुस्लिम लोग भारत में दो दिन ईद मना लेते हैं । लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं हुआ है । लगभग देश भर में एक साथ ईद का पर्व मनाया जा रहा है ।
( महराजगंज उत्तर प्रदेश )


