विधायक नौतनवा ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

विधायक नौतनवा ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

विधायक नौतनवा ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलिविधायक नौतनवा ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज नौतनवां डेस्क:
नौतनवा नगर के पूर्व अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताराम लोहिया के निधन पर रविवार की शाम को भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी तथा अध्यक्ष नौतनवा बृजेश मणि त्रिपाठी की उपस्थिति में
एक शोक सभा कर दो मिनट का मौन धारण कर भाजपाइयों ने स्व० लोहिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी।
इसके उपरांत 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। विधायक नौतनवा नगर में पैदल भ्रमण करते हुए स्व० लोहिया के आवास पर जाकर उनके परिजनों से मिले और उन्हें ढाठस बधाया।
इस मौके प्रमुख रूप से भाजपा नेता प्रदीप सिंह, गुड्डू खान, हरिशंकर जायसवाल, सुनील श्रीवास्तव, बृजेंद्र श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल सहित नगर के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विधायक नौतनवा ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी श्रद्धांजलिस्वर्गीय सुनील अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन।
विधायक ऋषि त्रिपाठी नौतनवा नगर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं वरिष्ठ पत्रकार सुनील अग्रवाल के आवास गये और स्व० स्वर्गीय अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया। इस मौके पर नौतनवा नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी सहित नगर के बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित  रहे।
महाराजगंज –उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे