नौतनवा के पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने क्यों ली भाजपा की सदस्यता?

नौतनवा के पूर्व चेयरमैन गुड्डू खान ने क्यों ली भाजपा की सदस्यता?

मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की ली सदस्यता: गुड्डू खान
आई एन न्यूज़ नौतनवा डेस्क:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से प्रभावित होकर आज हमने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण  की है।
भारतीय जनता पार्टी ने कभी किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। मोदी का विजन सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की नीतियों से प्रभावित होकर आज जिला मुख्यालय पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष द्वारा सदस्यता दिलाई गई है।
उक्त बातें आज नौतनवा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।

श्री खान ने यह भी कहा कि विरोधी पार्टिया अनर्गल दुष्प्रचार कर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को डराए रखा। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो अल्पसंख्यकों के हक अधिकार, सुरक्षा की गारंटी लेती है।
बता दे की पूर्व अध्यक्ष गुड्डू खान महाराजगंज में सदस्यता ग्रहण करने के उपरांत जैसे ही अपने आवास पहुंचे बड़ी संख्या में पहले से उपस्थित महिला पुरुषों ने उन पर पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़े के साथ उनका भव्य स्वागत किया।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश।

How useful was this post?

Click on a star to rate it!

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे