विधायक नौतनवा के नेतृत्व में निकला भव्य तिरंगा यात्रा

विधायक नौतनवा के नेतृत्व में निकला भव्य तिरंगा यात्रा

विधायक नौतनवा के नेतृत्व में निकला भव्य तिरंगा यात्रा

विधायक नौतनवा के नेतृत्व में निकला भव्य तिरंगा यात्रा

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आज एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा नौतनवा छपवा बाइपास स्थित शहीद पूरन बहादुर थापा स्मारक से शुरू होकर सोनौली के लिए रवाना हुई। इस यात्रा को विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी ने झंडा दिखाकर यात्रा की शुरुआत की। जिसमें विधानसभा नौतनवा के समस्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जनप्रतिनिधि, ब्लॉक प्रमुख, अध्यक्ष नौतनवां नगर पालिका परिषद, युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष, सभी पदाधिकारी, जिले के पदाधिकारी, सभी मोर्चों के पदाधिकारी एवं विधानसभा में निवास करने वाले भाजपा के समस्त नेता सम्मिलित रहे। बाइक तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति नारे की गूंज और उत्साह का माहौल रहा। बाइक तिरंगा यात्रा में सशस्त्र सीमा बल के जवान भी शामिल हुए। नौतनवा नगर के अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी स्वयं हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बाइक पर सवार होकर लहराते हुए देखे गए। नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया भी अपने समर्थकों के साथ बाइक तिरंगा यात्रा में शरीक रहे। इस मौके पर मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री प्रदीप सिंह, युवा मोर्चा के अभिषेक मिश्रा, रवि वर्मा, अशोक जायसवाल (पूर्वचेयरमैन) नौतनवा के समस्त सभासद, प्रधानगण सहित नगर के व्यापारी गण,गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

https://www.facebook.com/share/v/aWsgKDsbkX7pkaBq/?mibextid=qi2Omg

महाराजगंज — उत्तर प्रदेश।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे