कुछ नेताओं को रास नहीं आ रहा गांव का विकास और शांति— ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा 

कुछ नेताओं को रास नहीं आ रहा गांव का विकास और शांति— ऋषि त्रिपाठी विधायक नौतनवा 
मनिकापुर में सीसी सड़क का विधायक ने किया लोकार्पण।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क । नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड नौतनवा अंतर्गत ग्राम पंचायत मनिकापुर में शुक्रवार को नवनिर्मित सीसी सड़क का विधायक ने लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद उन्होंने सड़क को ग्रामीणों को समर्पित करते हुए कहा कि गांवों का सर्वांगीण विकास, शांति और खुशहाली उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि कुछ विरोधी नेता गांव में विकास और शांति का माहौल नहीं देखना चाहते, जबकि वर्तमान में गांव में गोलबंदी और गुंडागर्दी समाप्त हुई है तथा विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिजली, सड़क और नाली जैसी मूलभूत सुविधाओं के माध्यम से गांवों को खुशहाल बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मनिकापुर के ग्रामीण पिछले लगभग एक दशक से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। अब सीसी सड़क बनने से लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो गया है। विधायक ने दावा किया कि उनके चार वर्षों के कार्यकाल में क्षेत्र में जितना विकास हुआ है, उतना पिछले कई दशकों में नहीं हुआ।
इससे पहले मनिकापुर पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। ग्राम प्रधान जयकरन यादव ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का संचालन अमित मिश्रा ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया, भाजपा नेता प्रदीप पांडेय सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
स्वागत करने वालों में बृजभान चौबे, कृष्णभान चौबे, विनोद राम, महातम यादव, मिश्री गौतम, चंद्रिका गौतम, फागू, वीरेंद्र अग्रहरि, ग्राम प्रधान बैजनाथ यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

महाराजगंज— उत्तर प्रदेश।,


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *