धूमधाम से मना ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया का जन्मदिन,विधायक ने दी शुभकामनाएं।
.धूमधाम से मना ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया का जन्मदिन,विधायक ने दी शुभकामनाएं।

आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क । नौतनवा विकासखंड के लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख एवं (प्रशासक) राकेश मद्धेशिया का 45वां जन्मदिन गुरुवार को उनके पैतृक गांव छपवा में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समर्थक, शुभचिंतक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देर शाम नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी अपने समर्थकों के साथ छपवा स्थित ब्लॉक प्रमुख के आवास पहुंचे। विधायक ने राकेश मद्धेशिया को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु की कामना की।
जन्मदिन कार्यक्रम के दौरान ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने समर्थकों और शुभचिंतकों के बीच केक काटकर अपना 45वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने उपस्थित लोगों का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त किया तथा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह में उत्साह का माहौल रहा और समर्थकों ने उन्हें बुके भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदीप पांडेय (गुड्डू पांडेय), गुड्डू जायसवाल, पत्रकार चंदन चौधरी, दिवाकर मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने ब्लॉक प्रमुख को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।


