नौतनवा में सपा की समीक्षा बैठक सम्पन्न, बूथ संगठन मजबूत करने और वोट सुरक्षित रखने का दिया गया संदेश
नौतनवा में सपा की समीक्षा बैठक सम्पन्न, बूथ संगठन मजबूत करने और वोट सुरक्षित रखने का दिया गया संदेश
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर समाजवादी पार्टी की बूथ, सेक्टर एवं जोन प्रभारियों की समीक्षा बैठक शनिवार दोपहर नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के नौतनवा विकासखंड स्थित सेमरातर चौराहे के एक परिणय उत्सव हॉल में आयोजित की गई। बैठक के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के जिला प्रभारी ओपी यादव रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए ओपी यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने अपने मताधिकार की सुरक्षा के लिए पूरी सक्रियता के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में भाग लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी चुनावों के लिए पूरी निष्ठा के साथ जुटने का आह्वान किया।
पूर्व विधायक डॉ. राजेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि सबसे पहले प्रत्येक कार्यकर्ता को अपना वोट सुरक्षित रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि “जब वोट सुरक्षित रहेगा, तभी लोकतंत्र और हम सभी सुरक्षित रहेंगे।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतदाता सूची पर विशेष ध्यान देने और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सुनिश्चित कराने की अपील की।
जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी के सिद्धांतों के विरुद्ध कार्य करने वाले अथवा पार्टी का विरोध करने वाले लोगों को किसी भी स्थिति में टिकट नहीं दिया जाएगा। उन्होंने संगठन की एकजुटता और अनुशासन पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम का नेतृत्व नगर पंचायत सोनौली के पूर्व प्रत्याशी बैजू यादव ने किया। बैठक की अध्यक्षता विक्रम यादव ने तथा संचालन विजय बहादुर गौतम ने किया।
समीक्षा बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश यादव, विक्रम यादव, अमित यादव, राजू दुबे, जयप्रकाश यादव, राम आशीष यादव, शमसुद्दीन अली, रघुवर यादव, संजय कनौजिया, भोला चौधरी, शाबाद अहमद, सुमन यादव सहित अनेक वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी संबोधित किया।
बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने तथा आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
महाराजगंज- उत्तर प्रदेश


