नौतनवां: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर चेयरमैन ने दी श्रद्धांजलि
नौतनवां: भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के प्रतिमा पर पुष्पार्पित कर चेयरमैन ने दी श्रद्धांजलि
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
आज नौतनवां स्थित अटल चौक पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी और सभासदों ने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्पार्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री त्रिपाठी ने अटल जी के योगदान को याद करते हुए कहा, “सेवा और सुशासन के नए युग का प्रारंभ करने वाले अटल जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित को समर्पित था। उनके विचार और सिद्धांत हमें सदैव राष्ट्र और समाज के कल्याण के लिए प्रेरित करते रहेंगे। ऐसे महान पुरुष को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित हैं।”
कार्यक्रम में नगर पालिका के सभासद धर्मात्मा जायसवाल, सुरेन्द्र बहादुर जायसवाल, राहुल दुबे, अनिल जायसवाल, अभय कुमार, सुनील जायसवाल, अशोक रौनियार, संजय पाठक, राकेश जायसवाल सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।
महाराजगंज– उत्तर प्रदेश।





