भोजपुरी संगीत का रुख बदलने की पूरी क्षमता हैं नीलकमल सिंह में
भोजपुरी संगीत का रुख बदलने की पूरी क्षमता हैं नीलकमल सिंह में ,
( रिजवान खान )
आई एन न्यूज भोजपुरी मनोरंजन :
अक्सर कोई भी चीज जब हद से ज्यादा होने लगती है तो उसमें बदलाव होना बेहद जरूरी हो जाता है ।
बिल्कुल वही हाल है आज के दौर के भोजपुरी संगीत का । जो कि लगभग सभी गीत एक ही पैटर्न पर नजर आ रहे थे । तो ऐसे में अपने नये नये प्रयोगों के लिये प्रसिद्ध भोजपुरी कलाकार नीलकमल सिंह ने एक बार फिर से अपने नये प्रयोग से तहलका मचा दिया है । भोजपुरी संगीत की पूरी दशा को ही बदलकर रख दिया है । अभी कुछ दिन पहले ही ( टी सीरीज हमार भोजपुरी ) नामक यू ट्यूब चैनल से नीलकमल सिंह का गीत ( धीरे धीरे नाच तूँ ) रिलीज किया गया है । जिसे मात्र 12 दिनों में ही 471900 बार से ज्यादा देखा जा चुका है । यह गीत बेहद खास है । क्योंकि इस गीत के आडियो एवं वीडियो में आधुनिक व नये नये प्रयोग किये गये हैं । जो कि इस गीत को खास बनाते हुए नजर आ रहे हैं । इस से तो यही कहा जा सकता है की नीलकमल सिंह भोजपुरी संगीत का रुख मोड़ने की पूरी कोशिश कर रहे हैं । जो की माडर्न जमाने के हिसाब से काम कर रहे हैं । इस गीत को गाया है नील कमल सिंह ने । और बेहद आधुनिक संगीत से संवारा है शुभम राज ने और उतनी ही खूबसूरती से फिल्माया है डायरेक्टर सुमित कुमार ने । और इस गीत को लिखा है धीरज बबुआन ने । मुख्य अभिनेत्री हैं महिमा गुप्ता , नील कमल सिंह इससे पहले भी कई बार अपने आधुनिक गीतों के जरिये तहलका मचा चुके हैं । कुछ महीने पहले इन्हीं का गीत ( गुलाब जइसन खिलल बाड़ू ) भारत समेत विदेशों में भी लोकप्रिय हुआ था । कई विदेशी भी इस गीत पर रील बनाते हुए नजर आये थे । जिनमे से अफ्रीकी देश तनजानिया निवासी ( किली पॉल ) भी इस गीत पर रील बनाते देखे गये थे । जिसे भारतीयों ने खूब पसंद किया था ।


