विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क । स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल, नौतनवा में आयोजित खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को बुधवार को पुरस्कार वितरण समारोह में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता नौतनवा ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और एकजुटता की भावना विकसित करती हैं। खेलों से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान करते हुए ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने कहा कि आज के युवाओं का आकर्षण खेलों के प्रति कम और मोबाइल की ओर अधिक बढ़ता जा रहा है, जो चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि बच्चों और युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए इस तरह के आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। ऐसे कार्यक्रम प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं।
समारोह के दौरान प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस मौके पर सभासद अभय कुमार, प्रमोद पाठक, राजकुमार सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। महाराजगंज —–उत्तर प्रदेश।
(इंडो नेपाल न्यूज़ परिवार)








































