निचलौल-महराजगंज मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवार चार लोगों की मौत
निचलौल-महराजगंज मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो बाइक सवार चार लोगों की मौत
आई एन न्यूज निचलौल डेस्क: निचलौल-महराजगंज मार्ग पर भारत गैस एजेंसी के पास मंगलवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि दो मोटरसाइकिलों की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) निचलौल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे भी मृत घोषित कर दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। साथ ही हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।
देर शाम हुए इस हादसे के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और मृतकों की पहचान तथा हादसे से संबंधित अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। महाराजगंज —उत्तर प्रदेश।
(इंडो नेपाल न्यूज़ परिवार)








































