चेयरमैन के नेतृत्व में नौतनवा से जन आक्रोश रैली के लिए रवाना हुआ काफिला
चेयरमैन के नेतृत्व में नौतनवा से जन आक्रोश रैली के लिए रवाना हुआ काफिला
आईएन न्यूज़, नौतनवा डेस्क:
नौतनवा विधानसभा के विधायक ऋषि त्रिपाठी के आवाहन पर हिंदू रक्षा समिति महराजगंज द्वारा आयोजित जन आक्रोश रैली में नौतनवा के चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग दर्जनों वाहनों के काफिले के साथ रवाना हुए।
यह रैली बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में महराजगंज कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई है। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने हिंदू समाज और आम जनता से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस रैली में शामिल होकर इसे सफल बनाएं।
चेयरमैन बृजेश मणि त्रिपाठी ने रवाना होने से पहले कहा, “बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार न केवल निंदनीय हैं, बल्कि मानवता के लिए एक गंभीर चुनौती भी हैं। हमें मिलकर इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी होगी।”
जन आक्रोश रैली का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिंदू समुदाय की समस्याओं को उजागर करना और न्याय की मांग करना है। महराजगंज में आयोजित इस रैली में जिले के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं।
महराजगंज, उत्तर प्रदेश।





